खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुमला में विशेष छापेमारी, 7 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुमला में विशेष छापेमारी, 7 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया.

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई गुमला में विशेष छापेमारी 7 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. उपायुक्त एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के संयुक्त निर्देश पर हुए इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर एवं आशा राज ने किया. टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों तथा थोक-खुदरा विक्रेताओं की जांच कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस, पंजीकरण, एक्सपायरी तिथि और लेबलिंग का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई. अधिकारियों ने वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थों को अलग रखने तथा खाद्य सामग्री को समाचार पत्र में लपेटकर या परोसकर नहीं देने के निर्देश दिए. जिन प्रतिष्ठानों के पास खाद्य लाइसेंस नहीं था, उन्हें एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस बनवाने को कहा गया.

अभियान के दौरान कोटपा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई करते हुए नियमों के उल्लंघन पर सात प्रतिष्ठानों से कुल ₹2200 का अर्थदंड वसूला गया. विद्यालयों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर रोक का भी निरीक्षण किया गया. विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.