सिमडेगा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ₹8000 घुस लेते शिक्षा विभाग के बीपीओ रंगे हाथों गिरफ्तार

Major ACB action in Simdega: Education Department

सिमडेगा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ₹8000 घुस लेते शिक्षा विभाग के बीपीओ रंगे हाथों गिरफ्तार

सिमडेगा के केरसई थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के बीपीओ अनिल खलखो को ₹8000 घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर रांची ले गई.

सिमडेगा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई ₹8000 घुस लेते शिक्षा विभाग के बीपीओ रंगे हाथों गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा के केरसई थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के बीपीओ अनिल खलखो को ₹8000 घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर रांची ले गई. बताया गया कि केरसई की एक शिक्षिक रंजीत खाखा ने एसीबी को आवेदन देकर बीपीओ अनिल खलखो के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाए थे. जिसमें वादी शिक्षक ने एसीबी को बताया था कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन के मद में अण्डा एवं फलाहार खिलाने के लिए लगभग ₹1,25394 की राशि आवंटित की गई थी एवं पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 का आवंटित राशि में से ₹17,244 बचे थे, जो कुल मिलाकर ₹1.42.638 होते हैं. जिसमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 में अण्डा एवं फलाहार मध्याह्न भोजन के साथ लगभग ₹1,09,212 खर्च हुए और बाकी बचे शेष राशि जो लगभग ₹33,426 थे. 

जिनका प्रतिवेदन तैयार कर शिक्षक जमा करने बीआरसीसी कार्यालय केन्द्र केरसई, जिला-सिमडेगा गये तो वहां बीपीओ अनिल खलखो के द्वारा दिये प्रतिवेदन को देखकर बोला कि शेष राशि में से ₹15000 रुपये मुझे देना होगा, अन्यथा आपके विरुद्ध कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को लिखा जायगा. जब वादी शिक्षक  द्वारा बीपीओ को रिश्वत की राशि कम करने को कहा गया तो बीपीओ द्वारा ₹8,000 देने की बात तय हुई. वादी शिक्षक सरकारी राशि को रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे. तब उन्होंने एसीबी को आवेदन दिए. एसीबी की टीम द्वारा आवेदन के सत्यापन के क्रम में बीपीओ द्वारा 8,000/- रूपये रिश्वत की बात को सत्य पाया गया. जिसके बाद एसीबी की टीम द्वारा बीपीओ अनिल खलखो को आज ₹8000 घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें: गुमला में किसानों को समय पर मिल रहा धान का बीज, किसानों में खुशी की लहर
 

संबंधित सामग्री

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

झारखंड

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

बिहार

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में म