एसीबी की कार्रवाई

चतरा में एसीबी का बड़ा एक्शन: जमीन म्यूटेशन के नाम पर 15 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

गिद्धौर थाना क्षेत्र के नया खाप निवासी तुलसी यादव ने ब्यूरो को दी थी एक लिखित शिकायत जिस पर हुई कार्रवाई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा में एसीबी का बड़ा एक्शन: जमीन म्यूटेशन के नाम पर 15 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बेहद अहम और बड़ी खबर सामने आ रही है. हजारीबाग एसीबी (ACB) की टीम ने सदर अंचल में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार करते हुए एक घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दिनदहाड़े हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है. हजारीबाग एसीबी के एसपी आरिफ इकराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के नया खाप निवासी तुलसी यादव ने ब्यूरो को एक लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया था कि सदर अंचल के हल्का नंबर-7 (दारियातू और लेम पंचायत) में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद द्वारा जमीन के म्यूटेशन यानी दाखिल-खारिज के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले किया सत्यापन, फिर की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का गुप्त रूप से सत्यापन किया, जिसमें घूस मांगे जाने के आरोप बिल्कुल सही पाए गए. मामले की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक फुलप्रूफ जाल बिछाया. मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन में शिकायतकर्ता तुलसी यादव रिश्वत की पहली किस्त लेकर पहुंचे. जैसे ही राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद ने पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये अपने हाथों में लिए, सादे लिबास में पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी की टीम ने आरोपी कर्मचारी के कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और संबंधित अभिलेखों को भी सघनता से खंगाला. आवश्यक कागजी प्रक्रिया और जांच पूरी करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी सतीश प्रसाद को अपने साथ हजारीबाग ले गई है, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा. जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की इस त्वरित कार्रवाई की खूब चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें: सख्ती के बाद बच्चों की सुरक्षा मामलों में सरकार को मदद करने के लिए मेटा हुई तैयार, लेकिन रहेगी कितनी ईमानदार संशय बरकरार

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.