चैनपुर में हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By : News11 Bharat
चैनपुर में हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर थाना क्षेत्र के चचाली गांव में हुए बहुचर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. त्वरित और सफल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.यह मामला चैनपुर थाना कांड संख्या 24/16 के तहत दर्ज किया गया था. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी चार्लेश मिंज है, जो पैतरिक मिंज का पुत्र है.पुलिस ने इस संगीन मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच की और आरोपी चार्लेश मिंज को धर दबोचा. पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण ही यह गिरफ्तारी संभव हो पाई.गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को विधिवत रूप से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है.पुलिस की इस बड़ी सफलता से न सिर्फ मृतक के परिजनों को न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि पूरे इलाके में कानून व्यवस्था के प्रति आम जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है.

यह भी पढ़ें: चैनपुर के प्रेमनगर में युवक ने  मफलर के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य