महुआडांड़: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपी-तीन नाबालिग गिरफ्तार

महुआडांड़: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपी-तीन नाबालिग गिरफ्तार

शादी समारोह में आए युवकों ने दिया था जंगल में घटना को अंजाम

महुआडांड़ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपी-तीन नाबालिग गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क:
महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरोपाठ गांव में एक नाबालिग के साथ  गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में दो युवक और तीन नाबालिग भी शामिल हैं. घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चिरोपाठ गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह चल रहा था. लोध गांव से ये पांच दोस्त भी शादी समारोह में पहुंचे थे. उसी रात के बाद लगभग भोर के चार बजे नाबालिग पीड़िता को ये पांचो जबरन युवती को जंगल की ओर ले गए और बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के पीड़िता के मां के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. 

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी को सुचित कर डीएसपी शिवपूजन बहेलिया एवं इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विषेश टीम गठित किया गया. वहीं छापामारी कर पांचों आरोपी को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असित तिर्की (20वर्ष) पिता स्व निर्मल तिर्की और रेमीस तिर्की (19वर्ष) पिता हेरमोन तिर्की के रूप में हुई है, जबकि इनके साथ तीन अन्य तीन नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. 

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 7/24 धारा 137/70 (2) बी एन एस एवं पोस्को एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान में एएसआई अरविंद होरेंग, एएसआई इंद्रदेव रजवार, एएसआई बंधन तिर्की और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
 
संबंधित सामग्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या