उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर राजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने की. राजगंज स्थित राजगंज थाना में आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिलाएं, बुजुर्ग एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे.
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दिन शरारती तत्वों, हुड़दंग करने वालों तथा लहरिया बाइक चलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा अश्लील या आपत्तिजनक गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी.
शांति समिति में शामिल महिलाओं एवं राजगंज वासियों ने थाना प्रभारी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
होली को लेकर राजगंज थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी सख्त नजर
संबंधित सामग्री
योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ
सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए
डोरंडा थाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने कुसाई कॉलोनी के पास की सड़क जाम
सड़क पर विरोध प्रदर्शन गाड़ी मालिक पर कार्रवाई की मांग
पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...
बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।
गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त
नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.
बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार
बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई