विजय जुलूस में नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने नगर पंचायत की जनता को जताया आभार

विजय जुलूस में नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने नगर पंचायत की जनता को जताया आभार

नगर पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा: अजय भारती

विजय जुलूस में नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने नगर पंचायत की जनता को जताया आभार 

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई. अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले अजय कुमार भारती के समर्थन में शनिवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस की शुरुआत नगर पंचायत क्षेत्र के इस्लामगंज स्थित उनके आवास से हुई, जहां से समर्थक ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ निकले. सैकड़ों की संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे शहर का भ्रमण किया. जुलूस में बसपा से जुड़े कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही. इस चुनाव में रणनीतिक भूमिका निभाने वाले बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली भी जुलूस में प्रमुख रूप से मौजूद रहे और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया. 

विजय जुलूस सबसे पहले हजरत दाता पीर बक्स शाह के मजार पहुंचा, जहां अजय कुमार भारती और शेर अली ने चादरपोशी कर नगर पंचायत की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की. इसके बाद जुलूस जपला चौबे, रमजान बीघा, चेनैनी, नहर मोड़, जपला धरहरा, रविदास नगर, दाता नगर, अंबेडकर चौक, पटेल चौक और जेपी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा. मार्ग में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया. जुलूस के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया. इस मौके पर अजय कुमार भारती ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में नगर पंचायत को एक आदर्श एवं मॉडल नगर पंचायत बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी. 

उन्होंने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों और बुद्धिजीवी वर्ग के साथ समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी. साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.विजय जुलूस में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे. पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा. नगर पंचायत चुनाव के समापन के साथ अब लोगों की निगाहें नव निर्वाचित अध्यक्ष के कार्यकाल और विकास योजनाओं पर टिकी हैं. जनता को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और हुसैनाबाद को नई पहचान मिलेगी.

संबंधित सामग्री

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

बिहार

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

देश-विदेश

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक

बिहार

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

झारखंड

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

नूतन उदय फाउंडेशन की प्रेरक पहल, महिलाओं की एकजुटता और सशक्तिकरण की मिसाल

बिहार

नूतन उदय फाउंडेशन की प्रेरक पहल, महिलाओं की एकजुटता और सशक्तिकरण की मिसाल