न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य के कलाकारों का महाजूटान हुआ हैं. कृषि मंत्रों शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के साथ-साथ कई नेता शामिल हुए हैं. एक मंच पर राज्य के कलाकार आए हैं. राज्य के प्रसिद्ध लोक गायक पद्मश्री मधुर मंसूरी समेत नागपुरी, खोरठा, कुड़ुख, संस्थली समेत अन्य क्षेत्रीय भाषा गायक, एक्टर डायरेक्टर शामिल हुए हैं. भाषा संस्कृति को संरक्षित करने में कलाकारों की महती भूमिका है. बंधु तिर्की का बयान आया उन्होंने कहा कि, झारखंड कलाकार सोसाइटी का गठन किया जाएगा. 25 सदस्य टीम सोसाइटी होगी, हरेक शैक्षणिक संस्थानों में 1 कलाकार को रखना अनिवार्य होनी चाहिए. झारखंड में कलाकारों के लिए अब तक कोई नीति नहीं है. नीति नहीं होने की वजह से कलाकारों को कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिलता हैं. कलाकारों के जीवनी पर पुस्तक का लेखन होगा.
यह भी पढ़े: नेपाल में उबाल: भीड़ ने राष्ट्रपति और मंत्रियों के घरों को किया आग के हवाले, अब तक 5 मंत्री दे चुके है इस्तीफा