महागामा पुलिस ने हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा, संदिग्ध अवस्था में बैठे...

पुलिस कार्रवाई

महागामा पुलिस ने हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा, संदिग्ध अवस्था में बैठे दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे

बरामद हथियरों को विधिवत जब्त और सील-बंदकर दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया.

महागामा पुलिस ने हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा संदिग्ध अवस्था में बैठे दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे

अमित कुमार/न्यूज11  भारत

महागामा/डेस्क: महागामा थाना पुलिस द्वारा 31 अगस्त की रात्रि, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं विभिन्न वारंटों के निष्पादन हेतु विशेष छापामारी एवं रात्रि गश्ती अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में 1 सितम्बर को रात्रि करीब 00:40 बजे ग्राम भांजपुर स्थित एक पुल के पास पुलिस टीम द्वारा दो संदिग्ध व्यक्तियों को बैठे हुए देखा गया. पुलिस टीम को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया.

पकडे गए दोनों व्यक्तियों की पहचान 1. मिथुन कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-कुलदीप साह एवं 2. दर्शन कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष पिता गनौरी मंडल, दोनों सा०-भांजपुर, थाना-महागामा, जिला-गोड्‌डा के रूप में हुई. विधिवत तलाशी के दौरान अभियुक्त मिथुन कुमार के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस तथा अभियुक्त दर्शन कुमार के कब्जे से एक कारतूस बरामद किया गया. बरामद अवैध अग्न्यास्त्र एवं जिंदा कारतूस के संबंध में दोनों अभियुक्तों से वैध लाइसेंस अनुज्ञप्ति अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, परंतु दोनों अभियुक्तों द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. बरामद एक देशी कट्टा एवं दो कारतूस को विधिवत जप्त कर सील-बंद किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में महागामा थाना कांड संख्या-159/2026 दिनांक-01.09.2026, धारा-25 (1-बी) (ए)/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कांड में गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मिथुन कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-कुलदीप साव, सा०-भांजपुर, थाना-महागामा, जिला-गोड्डा .
  2. दर्शन कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-गनौरी मंडल सा०-भाजपुर, थाना-महागामा, जिला-गोड्डा .

बरामद सामानः-

  1. एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस अभियुक्त मिथुन कुमार के कब्जे से .
  2. एक जिंदा कारतूस अभियुक्त दर्शन कुमार के कब्जे से.

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मीः

  1. पु0नि0 उपेन्द्र कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक, महागामा प्रभाग .
  2. पु०अ०नि० अभिनव आनन्द, थाना प्रभारी, महागामा थाना.
  3. पु०अ०नि० योगेश्वर उराँव, महागामा थाना .
  4. स०अ०नि० बालेश्वर मराण्डी, महागामा थाना .
  5. स०अ०नि० निर्मल कुमार पाण्डे, महागामा थाना .
  6. महागामा थाना सशस्त्र बल

यह भी पढ़ें: शिव मंदिर की 42 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण का मामला, सीओ ने स्थल जांच कर दोनों पक्षों के कागजात देखा

संबंधित सामग्री

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.