काम का झांसा, भटककर पहुंचीं मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने पाकुड़ की चार नाबालिग लड़...

काम का झांसा

काम का झांसा, भटककर पहुंचीं मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने पाकुड़ की चार नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू

महाराष्ट्र पुलिस ने पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की चार नाबालिग लड़कियों को मुंबई से सुरक्षित रेस्क्यू कर  पाकुड़ पहुंचाया.

काम का झांसा भटककर पहुंचीं मुंबई महाराष्ट्र पुलिस ने पाकुड़ की चार नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
महाराष्ट्र पुलिस ने पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की चार नाबालिग लड़कियों को मुंबई से सुरक्षित रेस्क्यू कर पाकुड़ पहुंचाया. इसके बाद सभी लड़कियों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है. जानकारी के अनुसार, करीब तीन माह पहले गांव का एक दलाल चारों लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर पहले बस से दुमका और फिर जसीडीह रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए पंजाब के अंबाला ले गया था. वहां उन्हें एक कार्यस्थल पर लगभग 10 दिनों तक काम कराया गया.

लड़कियों ने बताया कि घर की याद सताने पर वे अंबाला से भाग निकलीं. हालांकि घर लौटने के दौरान वे गलती से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हो गईं और मुंबई पहुंच गईं. मुंबई रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध स्थिति में मिलने पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें संरक्षण में लिया और पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान लड़कियों की पहचान और उनके गृह जिले का पता चला. इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया करीब तीन महीने तक चली. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने चारों लड़कियों को सुरक्षित पाकुड़ लाकर बाल कल्याण समिति (CWC) के हवाले कर दिया.

बाल कल्याण समिति की सदस्य सलमा जहां, विनोद प्रमाणिक और रंजना श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर मानव तस्करी और रोजगार के नाम पर नाबालिगों को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने वाले दलालों के सक्रिय नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर दलाल की भूमिका और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है.

संबंधित सामग्री

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी