एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता! चुनावी मौसम में लोगों को मिली राहत, दिल्ली से पटना तक गिरे दाम

By : Mansi Kumari
एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता! चुनावी मौसम में लोगों को मिली राहत, दिल्ली से पटना तक गिरे दाम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नवंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए राहत भरी रही हैं. 1 नवंबर को तेल कंपनियों ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं. इस बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे है जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं. बिहार चुनाव के बीच यह कदम खास मायने रखता है, क्योंकि छोटे कारोबारियों और होटल-रेस्तरां चलाने वालों को इससे सीधी राहत मिलेगी.

कमर्शियल सिलेंडर में मामूली राहत
दिल्ली से पटना तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 5 रुपये तक सस्ता हुआ हैं. नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1590.50 रूपए में मिलेगा, जो पहले 1595.50 रूपए का था. कोलकाता में इसकी कीमत 1700.50 रूपए से घटकर 1694 रूपए हुई हैं. मुंबई में नया रेट 1542 रूपए और चेन्नई में 1750 रूपए तय किया गया हैं. पिछले एक साल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये से अधिक की कमी आई हैं.

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ हैं. इंडियन ऑयल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 853 रूपए, मुंबई में 852.50 रूपए और लखनऊ में 890.50 रूपए का मिल रहा हैं. पटना में यह 951 रूपए का है, जबकि कारगिल में 985.5 रूपए और पुलवामा में 969 रूपए तक पहुंच गया हैं.

यह भी पढ़े: New Rule Change: आज से बदल गए देश के 7 बड़े नियम, जेब से लेकर लाइफस्टाइल तक पर पड़ेगा असर

संबंधित सामग्री

रांची: बुंडू में आज महाप्रसाद के लिए गेहूं वितरण, छठ व्रतियों से जायसवाल भवन में पहुंचने की अपील 

रांची: बुंडू में आज महाप्रसाद के लिए गेहूं वितरण, छठ व्रतियों से जायसवाल भवन में पहुंचने की अपील 

गेंहू वितरण सुबह 9:30 बजे से शाम तक बुंडू नगर के बाबूराम टोली स्थित जायसवाल भवन में किया जा रहा है.

10 November 2026
पलामू: काली पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 40 नामजद और 100 अज्ञात पर FIR दर्ज 

पलामू: काली पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 40 नामजद और 100 अज्ञात पर FIR दर्ज 

सिंदुरिया गांव में इस वर्ष दो अलग-अलग स्थानों पर काली पूजा का आयोजन किया गया. विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला बढ़ गया.

10 November 2026
चांडिल: हुमिद के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत

चांडिल: हुमिद के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत

घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

10 November 2026
बड़ी खुशखबरी: बिहार के 1.09 करोड़ पेंशनधारियों को आज मिलेगी पेंशन की राशि 

बड़ी खुशखबरी: बिहार के 1.09 करोड़ पेंशनधारियों को आज मिलेगी पेंशन की राशि 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज  DBT के माध्यम से 1205.91 करोड़ रुपये जारी करेंगे.

10 November 2026
पटना: आज वाटर मेट्रो का शुभारंभ करेंगे CM सम्राट चौधरी,  दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी मेट्रो 

पटना: आज वाटर मेट्रो का शुभारंभ करेंगे CM सम्राट चौधरी,  दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी मेट्रो 

यह वाटर मेट्रो दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी. वाटर मेट्रो सेवा से पटना में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

10 November 2026