न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: शराब घोटाला मामले में कारोबारी नवीन केडिया ने कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती दी है. चुनौती याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए एसीबी कोर्ट में आवेदन दिया है. आवेदन पर 22 जनवरी को सुनवाई होगी. कोर्ट ने एसीबी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. 2 जनवरी को एसीबी ने वारंट जारी करने का मांग किया था. कोर्ट ने 8 जनवरी को वारंट जारी किया था. 8 जनवरी को ही गोवा से नवीन केडिया को गिरफ्तार किया गया था. गोवा कोर्ट से 4 दिनों की ट्रांजिट बेल मिली थी.
नवीन केडिया को 12 जनवरी को एसीबी के समक्ष उपस्थित होना था, लेकिन वह फरार हो गया. नवीन केडिया की कंपनी ने झारखंड में देशी शराब की आपूर्ति की थी. एसीबी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. जिसको लेकर एसीबी ने कोर्ट से वारंट ली है. शराब घोटाला मामले को लेकर एसीबी की कार्रवाई 20 मई को शुरू हुई है, जो अब भी जारी है. अबतक निलंबित IAS विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. लेकिन 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं होने की वजह से सर्वाधिक आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिली है.
ये भी पढ़ें- कोतवाली थाना क्षेत्र में शीतल अपार्टमेंट की छत से गिरकर एक महिला की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस