धनबाद: चासनाला वाशरी कर्मी पर जानलेवा हमला! सड़क पर बोलेरो चढ़ाने का आरोप

जानलेवा हमला

धनबाद: चासनाला वाशरी कर्मी पर जानलेवा हमला! सड़क पर बोलेरो चढ़ाने का आरोप

बोलेरो वाहन की टक्कर से चासनाला सेल वाशरी में कार्यरत एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसने जानलेवा हमला का आरोप लगाया है.

धनबाद चासनाला वाशरी कर्मी पर जानलेवा हमला सड़क पर बोलेरो चढ़ाने का आरोप 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
 धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बोलेरो वाहन की टक्कर से चासनाला सेल वाशरी में कार्यरत एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. शुरुआत में मामला सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन CCTV फुटेज और घायल के बयान के बाद घटना ने नया मोड़ ले लिया है. पीड़ित पक्ष ने इसे सोची-समझी साजिश और जानलेवा हमला बताया है. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पीड़ित की पत्नी ने पाथरडीह थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, भोजूडीह के इस्लामपुर निवासी और चासनाला सेल वाशरी में कार्यरत आसिफ जावेद 24 जुलाई की दोपहर नमाज अदा करने के बाद ड्यूटी के लिए निकले थे. शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पहले उन्हें सेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल भेज दिया.

घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब घायल आसिफ जावेद को होश आया. उन्होंने अपनी पत्नी को बताया कि यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि बीरेंद्र महतो और उसके एक साथी ने जानबूझकर बोलेरो से उन्हें कुचलने का प्रयास किया. इस बीच घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बोलेरो वाहन की टक्कर की घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह पूरी वारदात पूर्व नियोजित थी.

घायल की पत्नी हाजरा खातून ने पाथरडीह थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने बताया कि पति के मोबाइल से फोन आने पर उन्हें हादसे की जानकारी मिली. बीजीएच पहुंचने पर पति की हालत बेहद गंभीर थी. होश आने पर उन्होंने इशारों और बातचीत में बताया कि बीरेंद्र महतो और उसके साथी ने जानलेवा हमला किया है. फिलहाल पुलिस शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. 

इसे भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी से ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित
 

संबंधित सामग्री

30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में बुलाई गई है आदिवासी एकता महाजुटान रैली

झारखंड

30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में बुलाई गई है आदिवासी एकता महाजुटान रैली

झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन और कथित आदिवासी सीटों को घटाए जाने का विरोध

चांडिल गोलचक्कर पर पेट्रोल कंटेनर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

झारखंड

चांडिल गोलचक्कर पर पेट्रोल कंटेनर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

चांडिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया

चक्रधरपुर में युवक पर गाड़ी के चेन से हमला मामले पर एक गिरफ्तार, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

चक्रधरपुर में युवक पर गाड़ी के चेन से हमला मामले पर एक गिरफ्तार, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू के बजाय गाड़ी के चेन से जानलेवा हमला

पलामू में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ के 320 किग्रा गांजे के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

झारखंड

पलामू में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ के 320 किग्रा गांजे के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

एसआईटी को छतरपुर मेन रोड पर गमरिया गांव के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाकर मिली कामयाबी

मेदिनीनगर के चंद्रशेखर आजाद चौक पर

झारखंड

मेदिनीनगर के चंद्रशेखर आजाद चौक पर 'पं. राम निवास तिवारी मार्ग' का नामकरण, डिप्टी मेयर ने शिलापट्ट का किया अनावरण

समाज के प्रति दिए गए अमूल्य योगदान को जीवंत बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य - डिप्टी मेयर