न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) और कथित तौर पर आदिवासी सीटों को घटाए जाने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा 30 अगस्त 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली (महारैली) आयोजित की जा रही है. इसी को लेकर आज पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी. दावा किया जा रहा है कि इस रैली में राज्य के सभी 24 जिलों से हजारों-लाखों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: चांडिल गोलचक्कर पर पेट्रोल कंटेनर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा