पंचायत भवन, पाण्ड्रा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 60 अभ्यर्थी हुए सफल

लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित

पंचायत भवन, पाण्ड्रा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 60 अभ्यर्थी हुए सफल

शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, सरायकेला अमित कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया.

पंचायत भवन पाण्ड्रा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित 60 अभ्यर्थी हुए सफल

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, पाण्ड्रा में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, सरायकेला अमित कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया.

शिविर में छोटा दावना, मुड़कुम, नुवागाँव, पठानमारा, गोविन्दपुर, पाण्ड्रा एवं ईटाकुदर पंचायत के पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई गई. इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा का संचालन किया गया. शिविर के लिए कुल 105 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था. इनमें 60 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 20 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को ऑनलाइन माध्यम से लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग, शुल्क भुगतान तथा परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई. साथ ही अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में भी जागरूक किया गया.

जिला परिवहन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, सरायकेला अमित कुमार श्रीवास्तव ने आम नागरिकों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन एवं स्लॉट बुकिंग कर सेवाओं का लाभ प्राप्त करें. उन्होंने सभी वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन का परिचालन करने, यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने का आग्रह किया.
 

संबंधित सामग्री

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

झारखंड

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

पलामू जिले के शिक्षा विभाग में एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां समय रहते छुट्टी न मिलने और लगातार यात्रा के दबाव के कारण एक गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही अजन्मे बच्चे की मौत हो ग

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

झारखंड

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हरि वर्मा की मौत हो गई.

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

झारखंड

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

70 वर्षीय मालती देवी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर अपने दो बड़े बेटों, बहुओं, पोतियों तथा एक अन्य रिश्तेदार पर संपत्ति विवाद को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

झारखंड

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

नदियों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से संभावित खतरे को देखते हुए अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया.

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

झारखंड

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

मांडर प्रखंड के सरगांव मुर्जुली गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है.