पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 44 अभ्यर्थी हुए सफल

लर्नर लाइसेंस शिविर

पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 44 अभ्यर्थी हुए सफल

कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया.

पंचायत भवन कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित 44 अभ्यर्थी हुए सफल

संतोष कुमार/ न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सोमवार को कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, कुकड़ू में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक (MVI) सहित जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में किया गया.

शिविर में कुकड़ू, चौड़ा, तिरुलडीह एवं इचाडीह पंचायतों के उन आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया था. इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप लर्नर लाइसेंस परीक्षा का संचालन किया गया.

शिविर के लिए कुल 79 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था. इनमें 44 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 09 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन परिवहन विभाग की सेवाओं को आम नागरिकों तक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आवेदकों को अपने प्रखंड स्तर पर ही समयबद्ध एवं सुविधाजनक सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके.

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.