बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, IFS अधिकारी राजीव लोचन बख्शी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

राजीव लोचन बख्शी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज कराई जाए: बाबूलाल मरांडी

By : Ark Sahuliyar
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, IFS अधिकारी राजीव लोचन बख्शी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड कैडर के वरिष्ठ IFS अधिकारी राजीव लोचन बख्शी द्वारा रांची वन प्रमंडल में किए गए करोड़ों के वित्तीय गबन और राज्यकोष की सुनियोजित लूट की उच्चस्तरीय SIT जांच व फॉरेंसिक ऑडिट कराने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

अपने पत्र में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं, आपका ध्यान राज्य प्रशासन में बैठे एक ऐसे अधिकारी की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ, जिसने अपने पद का घोर दुरुपयोग कर राजकोष को करोड़ों रुपये की क्षति पहुँचाई है. राज्य में सुशासन और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार के लिए यह अत्यंत चिंतनीय विषय होना चाहिए कि जिन अधिकारियों की जगह जेल की सलाखों के पीछे होनी चाहिए वे आज आपकी सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण विभागों के सर्वेसर्वा बने हुए हैं.  

झारखंड कैडर के चर्चित भारतीय वन सेवा अधिकारी राजीव लोचन बख्शी के रांची वन प्रमंडल के डीएफओ (वर्ष 2013-2018) के कार्यकाल के दौरान किए गए घोटालों को प्रधान महालेखाकार (AG) की ऑडिट रिपोर्ट ने पूरी तरह उजागर कर दिया है. इस गंभीर प्रकरण को लेकर मैंने पूर्व में महामहिम राज्यपाल महोदय (पत्रांक 215/LoP/26) तथा अपर पुलिस महानिदेशक, ACB (पत्रांक 183/LoP/26) को भी तथ्यों से अवगत कराया है. राज्य के मुखिया होने के नाते यह आवश्यक है कि आप इन गंभीर प्रमाणित आरोपों पर संज्ञान लें. 

महालेखाकार की निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज वित्तीय गबन के कुछ प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं:- 

जाली मस्टर रोल के जरिए ₹1.03 करोड़ की लूट:- अप्रैल 2016 से मार्च 2019 के बीच मात्र 95 मस्टर रोल्स की टेस्ट चेकिंग में ₹1.0383 करोड़ के फर्जी भुगतान का खुलासा हुआ है. नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए इन मस्टर रोल्स पर मजदूरों के हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान नहीं लिए गए, बल्कि ‘व्हाइटनर‘ और ‘इरेजर‘ का धड़ल्ले से प्रयोग कर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की गई. भुगतान बैंक खातों के बजाय नकद (cash) दिखाया गया. यदि मात्र 95 मस्टर रोल्स में इतना बड़ा घोटाला है, तो उनके पूरे कार्यकाल में बनी हजारों योजनाओं में हुई करोड़ों की लूट का अनुमान लगाना कठिन नहीं है.  

नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर वन भूमि का अपयोजन:- वर्ष 2013-14 में बख्शी ने ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के प्रस्तावों को नियम विरुद्ध 8 छोटे प्रस्तावों में खंडित कर दिया ताकि सरकार से पूर्वानुमति न लेनी पड़े. अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर 7.35 हेक्टेयर वन भूमि के अपयोजन का आदेश स्वयं दे दिया, जिससे यूजर एजेंसी को लाभ पहुँचा और राज्य सरकार को न्यूनतम ₹46.01 लाख की NPV राशि का सीधा नुकसान हुआ.  

कैंपा (CAMPA) मद के ₹8.53 करोड़ का हिसाब गायब:- वित्त वर्ष 2014-15 में विभिन्न रेंजरों को दिए गए ₹8,53,40,488/- के भारी अग्रिम का लेखा-जोखा ऑडिट दल से जानबूझकर छिपाया गया ताकि इसकी जाँच न हो सके. इस राशि का राज्य में कहाँ उपयोग हुआ, इसका आज तक कोई भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है. 
 
बोगस सामग्री खरीद व फर्जी मजदूरी भुगतान:- वित्त वर्ष 2013-14 में ₹1.80 करोड़ की सामग्री क्रय के वाउचर ऑडिट दल को दिखाए ही नहीं गए. जब सामग्री की वास्तविक खरीद ही नहीं हुई, तो उस कार्य पर खर्च की गई लगभग ₹5.45 करोड़ की मजदूरी भी पूर्णतः फर्जी और बोगस सिद्ध होती है.  

महालेखाकार की रिपोर्टें राज्य में सुशासन का आइना होती हैं. एक ही अधिकारी द्वारा इतनी भारी वित्तीय अनियमितताएँ, जालसाजी और प्रशासनिक कदाचार किए जाने के पुख्ता प्रमाण होने के बावजूद बख्शी को महत्वपूर्ण पदों से नवाजना सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है. अतः एक जिम्मेदार विपक्ष का नेता होने के नाते मेरी आपसे यह स्पष्ट माँग है कि राजीव लोचन बख्शी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज कराई जाए. उनके संपूर्ण कार्यकाल की एक विशेष जाँच दल (SIT) का गठन कर सघन फॉरेंसिक ऑडिट कराई जाए तथा जाँच पूरी होने तक उन्हें उनके वर्तमान महत्वपूर्ण दायित्वों से मुक्त किया जाए. मुझे आशा है कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में आप दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्यहित में कठोर निर्णय लेंगे.

यह भी पढ़ें- प्रसूता की मौत पर न्याय मांगने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ दमन, झारखंड में लोकतंत्र नहीं तानाशाही चल रही: प्रतुल शाह देव

 

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट