न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी राजीव लोचन बख्शी के आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के प्रमाणों की जांच के लिए लोकायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने लोकायुक्त को साक्ष्य के साथ सभी पहलुओं से अवगत कराया है. उन्होंने लोकायुक्त से राजीव लोचन बख्शी के विरुद्ध पद के दुरुपयोग और सरकारी धन की अकूत लूट के आरोप में अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर एक विशेष जांच दल (SIT) से फॉरेंसिक ऑडिट सुनिश्चित कराते हुए कड़ी कार्रवाई का आदेश देने की मांग की है.



यह भी पढ़ें- DSPMU में हंगामा! छात्र और शिक्षक आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा