लातेहार के 25 साल पूरे: ‘रन फॉर लातेहार’ से गूंजा चंदवा, सफाई अभियान में दिखा जनसहभागिता का जज्बा

By : News11 Bharat
लातेहार के 25 साल पूरे: ‘रन फॉर लातेहार’ से गूंजा चंदवा, सफाई अभियान में दिखा जनसहभागिता का जज्बा

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  खनिज संपदा से समृद्ध लातेहार जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को चंदवा में उत्साह और जनभागीदारी से भरे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस खास मौके पर ‘रन फॉर लातेहार’ कार्यक्रम ने लोगों में खासा उत्साह भर दिया.

यह दौड़ चकला पंचायत के नगर मोड़ से शुरू होकर मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर तक आयोजित की गई. कार्यक्रम की अगुवाई सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा एवं मुखिया रंजीता एक्का ने संयुक्त रूप से की. बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लेकर जिले के प्रति अपने जुड़ाव और गौरव का प्रदर्शन किया.

दौड़ के बाद मां उग्रतारा नगर मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया. इसके अलावा, चंदवा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कांति झरना में भी ‘रन फॉर लातेहार’ के साथ सफाई अभियान आयोजित किया गया. यहां कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया विफई मुंडा ने किया.

इस अवसर पर नगर मंदिर प्रबंधन समिति के गोकुल शाही, राजेश शाही, धर्मराज पाठक, मंटू राम, मां उग्रतारा नगर स्कूल के प्राचार्य गौतम दुबे सहित सैकड़ों विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा के पुराने डाक निरीक्षक सुमन कुमार सामंता को दी विदाई, नये डाक निरीक्षक गौरव कुमार का स्वागत

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय