गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ अंतिम संस्कार, पैरोल पर जमानत लेकर पहुंची पत्नी 

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव मरहा पथरा में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ.

By : Dipali Kumari
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ अंतिम संस्कार, पैरोल पर जमानत लेकर पहुंची पत्नी 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार आज बुधवार को उसके पैतृक गांव मरहा पथरा में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ. पैरोल पर जेल से बाहर आई पत्नी रिया सिन्हा और परिजनों की मौजूदगी में सुजीत सिन्हा के पुत्र अक्षत कुमार ने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर जमानत दे दी गई. पत्नी रिया और पुत्र अक्षत के गांव पहुंचते ही परिजनों की मौजूदगी में दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई.

चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा 

अंतिम संस्कार के दौरान संभावित भीड़ और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा. हुसैनाबाद से लेकर मरहा पथरा गांव तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अंतिम संस्कार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे. वहीं, सुजीत सिन्हा के अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा.

गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुजीत सिन्हा का शव उनके छोटे भाई अरुण के साथ गांव पहुंचा था, जहां परिजनों द्वारा पैरोल प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किया जा रहा था. बुधवार को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार संपन्न करा दिया गया.

इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन को मिला अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का समर्थन, कहा- "आखिर देश में कब रुकेगा ये सब"

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य