जमीन फर्जीवाड़ा: निलंबित राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद को नहीं मिली राहत, दो मामलों में दायर जमानत याचिका खारिज 

By : Ark Sahuliyar
जमीन फर्जीवाड़ा: निलंबित राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद को नहीं मिली राहत, दो मामलों में दायर जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जमीन फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिला है. भानु प्रताप प्रसाद की दो मामलों में दायर जमानत याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. एक मामला बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन घोटाला से जुड़ा है. जबकि दूसरा मामला  बड़गाई के 8.46 जमीन की फर्जीवाड़ा से जुड़ा है. भानु प्रताप प्रसाद ने दोनों ही मामलों में पीएमएलए कोर्ट द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी. 14 अप्रैल 2023 से भानु प्रताप प्रसाद न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. फर्जीवाड़ा के कई मामले भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ दर्ज है. जिसकी सुनवाई पीएमएलए और एसीबी की विशेष कोर्ट में विचाराधीन है.

ये भी पढ़ें- सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामला: IAS छवि रंजन ने वापस ली अपनी याचिका 

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार