न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी और मारपीट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं. जानकारी के अनुसार, जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया.
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू हो गई. घटना के दौरान आरोपियों द्वारा हथियार भी लहराए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. इस मामले में जाकिर अंसारी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. पुलिस ने 30 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक फोल्डेबल रायफल, एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद की हैं. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई कई गाड़ियों को भी जब्त किया गया हैं.
यह भी पढ़े: सीएम आवास पहुंची मानगो की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता