चर्च में लाखों की डकैती

झारखंड: सिमडेगा के चर्च में लाखों की डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने पुरोहितों को बांधकर पीटा

By : Shreya Suman
झारखंड: सिमडेगा के चर्च में लाखों की डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने पुरोहितों को बांधकर पीटा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड के सिमडेगा जिले में एक बार फिर चर्च में डकैती की बड़ी घटना सामने आई है. सिमडेगा के तुमदेगी पल्ली में मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने चर्च में घुसकर लाखों रुपए की डकैती को अंजाम दिया.

पुरोहितों को बांधकर पीटा और किया घायल
घटना मंगलवार रात की है, जब 12 नकाबपोश बदमाश तुमदेगी पल्ली चर्च में दाखिल हुए. बदमाशों ने सबसे पहले बंदूक दिखाकर पल्ली पुरोहित और सहायक पल्ली पुरोहित को बांध दिया.
बांधने के बाद, डकैतों ने दोनों पुरोहितों को बुरी तरह पीटा और उन्हें घायल कर दिया. इसके बाद, चर्च में रखे लाखों रुपए लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए. दोनों घायल पुरोहितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा और जिला पंचायत सदस्य जोसिमा खाखा सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों घायल पुरोहितों का हालचाल जाना. 

यह भी पढे: पोस्ट ऑफिस: स्पीड पोस्ट हुआ महंगा, डाकघरों ने आज से बढ़ाए दाम

संबंधित सामग्री

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है।