कोयल नदी गोलीबारी कांड

कोयल नदी गोलीबारी कांड: पिस्टल छीनकर भाग रहा था आरोपी, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

चर्चित गोलीबारी कांड के नामजद आरोपी सुमित कुमार को पुलिस कस्टडी से सरकारी पिस्टल छीनकर भागना महंगा पड़ गया.

By : Dipali Kumari
कोयल नदी गोलीबारी कांड: पिस्टल छीनकर भाग रहा था आरोपी, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल नदी किनारे हुए चर्चित गोलीबारी कांड के नामजद आरोपी सुमित कुमार को पुलिस कस्टडी से सरकारी पिस्टल छीनकर भागना महंगा पड़ गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि कोयल नदी किनारे हुए गोलीकांड के आरोपी सुमित को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कांड में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी बाकी थी. पुलिस टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल की जब्ती के लिए गई थी. हथियार बरामद कर लौटते समय आरोपी सुमित ने चालाकी दिखाते हुए पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया.

इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीन ली और पिस्टल लहराते हुए भागने लगा. भागने के क्रम में आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग भी कर दी. कस्टडी से भाग रहे आरोपी द्वारा की गई अचानक फायरिंग से पुलिस बल तुरंत हरकत में आया और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की ओर से चलाई गई गोली सीधे आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया और पुलिस ने उसे फिर से अपने कब्जे में ले लिया.

घायल आरोपी को तुरंत पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस कस्टडी से सरकारी हथियार छीनकर भागने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के इस मामले में आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला में बड़ी कार्रवाई! 42.5 किलो खराब पेड़ा किया गया नष्ट, तीन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य