कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो लाइन हाजिर, रांची SSP का आदेश जारी

By : Ark Sahuliyar
कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो लाइन हाजिर, रांची SSP का आदेश जारी

न्यूज11  भारत
रांची/डेस्क:  
कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. उन्हें पुलिस केंद्र, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने आदेश जारी किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई. अभियान के क्रम में बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से जा रहे एक सिपाही को रोका गया था. जांच के दौरान सिपाही थाना प्रभारी सहित मौके पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों पर भड़क गया और हंगामा किया.

घटना को गंभीरता से लेते हुए रांची एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मोहनपुर थाने में दर्ज एफआईआर निरस्त
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य