संतोष मेहता/न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क: अड़की पुलिस ने समकालिन अभियान के तहत छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग गांवों से विभिन्न कांडों में सम्मिलित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटियों में 14/11,ST-215/14,GR-153/11, के अभियुक्त राबर्ट मुण्डा एवं अड़की थाना कांड सं0-21/11, ST-61/12, GR-223/11 के अभियुक्त मनसिद नाग उर्फ AC मनसिद शामिल हैं. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी,ने बताया कि वर्ष 2011 से फरार चले आ रहे थे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खूँटी अग्रसारण किया गया है.
गिरफ्तार अभियुक्तः
(1) राबर्ट मुण्डा उम्र-32 वर्ष, पिता स्व० चमरा मुण्डा, सा०- गोपोल, थाना अड़की, जिला खूँटी
(2) मनसिद नाग उर्फ AC मनसिद, उम्र 35 वर्ष लगभग, पिता-शबराम नाग उर्फ अब्राहम नाग उर्फ AC अब्राहम, सा०-कुटुम्बदा (बिरबाकी), थाना-अड़की, जिला-खूँटी
छापामारी दलः
पु०अ०नि० प्रवीण कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अड़की
पु०अ०नि० कुन्दन कुमार - अड़की थाना
अड़की थाना के सशस्त्र बल
यह भी पढ़े: पलामू: नावाबाजार थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक