खूंटी पुलिस ने नील फैक्ट्री के पास की कार्रवाई, 5 लाख की अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

By : Vaibhaw Vikram
खूंटी पुलिस ने नील फैक्ट्री के पास की कार्रवाई, 5 लाख की अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत
खूंटी/डेस्क:
खूंटी पुलिस ने अफीम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपए की अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली कि मुरहू थाना अन्तर्गत नील फैक्ट्री के पास बंदगांव की तरफ से कुछ व्यक्ति अवैध अफीम (लासा) लेकर बेचने के लिए आने वाले है तथा कुछ व्यक्ति रांची की तरफ से उसे खरीदने के लिए आने वाले हैं. तत्पश्चात प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. 

छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित नील फैक्ट्री के पास पहुंचे तो देखे कि दो मोटर साईकिल क्रमशः लाल-काला रंग का पल्सर एवं आर्मी ग्रीन रंग का बुलेट मोटर साईकिल को सड़क किनारे खड़ा कर कुछ दूरी पर झाडी के पास चार व्यक्ति बात चीत कर रहे है, जो पुलिस बल को देखते ही इधर-उधर भागने लगे, जिसमें से तीन व्यक्तियों को छापामारी दल द्वारा खदेड़ कर अवैध अफीम के साथ पकड़ लिया गया एवं एक अपराधकर्मी भागने में सफल रहा. पकड़ाये व्यक्तियों से पूछ-ताछ करने पर तीनों के द्वारा अफीम की खरीद-बिकी करने की बात बताया, जिसके संदर्भ में मुरहू थाना कांड सं0-36/26, दिनांक-25.04.26 धारा-18(b)/25/29 NDPS Act-1985 के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है.

गिफ्‌तार अभियुक्तों का नाम पता

  • जगदीश डहांगा उम्र करीब 20 वर्ष पिता स्व० बुधराम डहांगा, ग्राम बामनोम, थाना-बंदगांव, जिला-पं० सिंहभूम 
  • जबार पूर्ति उम्र करीब 27 वर्ष पिता सामु पूर्ति, ग्राम-कमरोड़, थाना-गुदड़ी, जिला-पं० सिंहभूम
  • रैजीश केरकेट्टा उम्र 23 वर्ष पिता जेम्स केरकेट्टा, ग्राम गझरिया, थाना-केरसई, जिला-सिमडेगा

जप्त सामानों की विवरणी

  • अवैध अफीम 980 ग्राम 
  • 2 मोटर साईकिल
  • 3 मोबाईल फोन
  • काला रंग का बैग एवं थैला

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में चोरी की टोटो बेचने आए दो युवक गिरफ्तार, गाड़ी और बैटरी बरामद

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य