खूंटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Khunti Police solve elderly woman's murder case wi

खूंटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सायको थाना क्षेत्र के किटाहातु गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला एतवारी देवी की हत्या मामले का खूंटी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

खूंटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला हत्याकांड का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
खूंटी/डेस्क:
सायको थाना क्षेत्र के किटाहातु गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला एतवारी देवी की हत्या मामले का खूंटी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह डायन-बिसाही के आरोप को बताया गया है.

पुलिस के अनुसार, सायको थाना कांड संख्या-12/2026, दिनांक 02 जुलाई 2026, धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था. 2 जुलाई की दोपहर किटाहातु गांव निवासी एतवारी देवी (75 वर्ष), पति स्व. थेता मुंडा उर्फ लाडुरु मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने बांस और पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी.

मृतका के पुत्र बिसरा मुंडा के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूंटी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने किटाहातु गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगे दो बांस के टुकड़े और एक पत्थर बरामद किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनाय मुंडा (20 वर्ष), पिता- मांगा मुंडा तथा मंगल मुंडा (19 वर्ष), पिता- स्व. शनिका मुंडा, दोनों निवासी किटाहातु, थाना सायको, जिला खूंटी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है. इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा, थाना प्रभारी प्रभात रंजन पाण्डेय सहित सायको थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: चंदवा में चालू होने से पहले ही नए ट्रांसफार्मर पर चोरों का हाथ साफ, तेल चोरी से बिजली आपूर्ति पर मंडराया संकट
 

संबंधित सामग्री

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

झारखंड

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हेरहंज थाना कांड संख्या- 12/23 का फैसला सुनाते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर, दस लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन सिंह खरवार उर्फ संजीवन पिता

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

झारखंड

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली  करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंब

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

झारखंड

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे स

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

झारखंड

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के.