कंचन के शतक से बुधुडीह लेजेंड्स की बड़ी जीत, गांडेय को 78 रनों से दी शिकस्त

By : News11 Bharat
कंचन के शतक से बुधुडीह लेजेंड्स की बड़ी जीत, गांडेय को 78 रनों से दी शिकस्त

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: रविवार को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह पंचायत अंतर्गत क्रिकेट मैदान में गांडेय लेजेंड टीम बनाम बुधुडीह लेजेंड टीम के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें 15-15 ओवर का मैच दोनों टीमों के बीच खेला गया.बुधुडीह लेजेंड टीम ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 204 रन का लक्ष्य विपक्ष टीम को दिया.

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपक्ष टीम गांडेय लेजेंड टीम ने 15 ओवर में 126 रन ही बना पाई और इस मैच को बुधुडीह लेजेंड टीम ने 78 रनों से मैच जीत लिया.

इस मैच में कंचन कुमार वर्मा ने 102 रन बनाकर मैच देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों का खूब मनोरंजन कराया. इधर बुधुडीह मुखिया नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि उम्र मायने नहीं रखता है आपका फिटनेस मायने रखता है. अगर हमारा स्वास्थ्य अच्छा है तो हर खेल में हम अपना बेहतर अनुभव के साथ अपना अपना खेल दिखा सकते हैं. इस खेल से हमें काफी अनुभव मिलता है. इस तरह खेल बीच बीच में लोगो को कराते रहने कि जरूरत है. 

मौके पर बुधुडीह मुखिया नवीन कुमार वर्मा,राजेश वर्मा, पप्पू तिवारी,अतीन कुमार, ध्रुव तुरी,अणु ग्रह स्वामी,अभीषेक कुमार,प्रमोद राम समेत सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: लायंस क्लब की ओर से बोकारो थर्मल गांधी पार्क में आयोजित हंगर विक का सम्पन्न

संबंधित सामग्री

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.