सरायकेला-खरसावां में 9 जनवरी को रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन के मौके

सरायकेला-खरसावां में 9 जनवरी को रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन के मौके

सरायकेला-खरसावां में 9 जनवरी को रोजगार मेला 1200 से अधिक पदों पर चयन के मौके

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
सरायकेला-खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को 10:00 बजे से जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड, के.सी. नाथ रिसोर्सेज, श्याम स्टील लिमिटेड, सुदिशा फाउंड्री, बीएन ट्रैक्टर्स, मित्तल मोटर्स, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन एवं प्रधान कंस्ट्रक्शन सहित जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियाँ भाग लेंगी.

रोजगार मेले के माध्यम से रोबोट इंजीनियर, टर्निंग ऑपरेटर, फिटर, एचएमसी/वीएमसी ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समैन, टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, वेल्डर, सेफ्टी सुपरवाइजर, लाइन इंस्पेक्टर, बॉलिंग डिस्क/प्रेस फिल्टर ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर, मोबिलाइजर, कोऑर्डिनेटर, ट्रेनी, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड एवं ड्राइवर सहित कुल 1200 से अधिक पदों पर सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों द्वारा ₹15,000 से ₹50,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा. इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी:

  • निःशुल्क बस सेवा
  • कैंटीन सुविधा
  • पीएफ एवं ईएसआईसी
  • इंसेंटिव एवं अन्य लाभ

पात्रता
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता 
8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.टेक एवं एमबीए

इच्छुक नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएँ. अधिक जानकारी हेतु मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क किया जा सकता है. यह संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है.

यह भी पढ़े: जपला–छतरपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान 
 
संबंधित सामग्री

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

झारखंड

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

झारखंड

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

झारखंड

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा