बूथ से पंचायत तक संगठन को धार देने के लिए JMM का अभियान आज से, CM हेमंत सोरेन के...

बूथ से पंचायत तक संगठन को धार देने के लिए JMM का अभियान आज से, CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक्शन में संगठन

SIR पर कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित, आज से संगठनात्मक दौरे पर JMM महासचिव विनोद पांडेय

बूथ से पंचायत तक संगठन को धार देने के लिए jmm का अभियान आज से cm हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक्शन में संगठन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने संगठन को मिशन मोड में सक्रिय कर दिया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (BLA) को संगठित करने का अभियान तेज कर दिया गया है. इसी कड़ी में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद पांडेय आज से राज्यव्यापी सांगठनिक बैठकों में विशेष रूप से शामिल होंगे और समन्वय स्थापित करेंगे.

पार्टी कार्यक्रम के अनुसार 2 जून को चाईबासा, 3 जून को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा 4 जून को सिमडेगा में बैठकें आयोजित होंगी. इन बैठकों में जिला, प्रखंड और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बीएलए भी शामिल होंगे. बैठकों का मुख्य उद्देश्य एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सूची सत्यापन और जनगणना से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है.

महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने के लिए एसआईआर जैसे मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन झामुमो का संगठन हर बूथ पर जनता को जागरूक करेगा और किसी भी कथित षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि भाजपा हर केंद्रीय योजना का श्रेय लेने में आगे रहती है, लेकिन झारखंड की ओर से पूछे जाने वाले अधिकारों, बकाया राशि, खनिज संपदा के उचित हिस्से और राज्य के विकास के सवालों पर चुप्पी साध लेती है.

उन्होंने सवाल उठाया कि झारखंड से देश को कोयला, लोहा और अन्य खनिज संपदा मिलने के बावजूद राज्य को उसका पूरा अधिकार कब मिलेगा. साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, एमएसपी की कानूनी गारंटी और बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया. JMM नेता का कहना है कि संगठन की मजबूती और जनता के बीच सीधा संवाद ही भाजपा की राजनीति का जवाब होगा तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मुकाबला इसी आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई परिवहन विभाग तथा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षात्मक बैठक 

संबंधित सामग्री

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

झारखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, वाकया किया साझा

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम