न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक समीर मोहंती की मौजूदगी में पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के कारण प्रखंड मुख्यालय परिसर छोटा पड़ गया और कई कार्यकर्ता सड़कों पर खड़े होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस जनविरोधी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग करते दिखे. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खनिज समृद्ध झारखंड के संसाधनों से जुड़े कानूनों में बदलाव करते समय राज्य के हितों और स्थानीय अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; तत्पश्चात सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन सौंपकर आंदोलन समाप्त किया गया.
MMDR 2026
MMDR 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का विशाल प्रदर्शन, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया
By :
Ark Sahuliyar
•