खान एवं खनिज विकास संशोधन अधिनियम

खनिज संशोधन अधिनियम के खिलाफ रामगढ़ और चैनपुर में गरजे झामुमो जिलाध्यक्ष, केंद्र पर बोला तीखा हमला

झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
खनिज संशोधन अधिनियम के खिलाफ रामगढ़ और चैनपुर में गरजे झामुमो जिलाध्यक्ष, केंद्र पर बोला तीखा हमला

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   केंद्र सरकार के नए खान एवं खनिज विकास संशोधन अधिनियम (MMDR) विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विशाल जन-जागरण अभियान चलाया, रामगढ़ प्रखंड के बेडमा बभनडीह मदरसा मैदान, नावाडीह पंचायत मैदान और चैनपुर प्रखंड के नेउरा बाजार प्रांगण में आयोजित इन कार्यक्रमों में पलामू के झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में भारी जनसैलाब उमड़ा, इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,

जनसभा को संबोधित करते हुए पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार नए MMDR कानून के जरिए झारखंड के जल, जंगल, जमीन और बहुमूल्य खनिज संपदा को कॉरपोरेट घरानों के सुपुर्द करने की साजिश रच रही है

 उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून राज्य के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है,झारखंड को उसकी वाजिब रॉयल्टी और हिस्सेदारी से वंचित करने के किसी भी प्रयास को झामुमो सफल नहीं होने देगा, 

आगे रजेंद्र सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाई जा रही 'मैया सम्मान योजना' और 'अबुआ आवास' जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का सशक्तिकरण हो रहा है, इसी बौखलाहट में नए कानून के जरिए राज्य के राजस्व को प्रभावित कर इन योजनाओं को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है,

अन्य झामुमो कार्यकर्ताओ ने  कहा कि इस कानून में ग्राम सभा और पेसा (PESA) अधिनियम के अधिकारों की अनदेखी की गई है जिसके खिलाफ गांव-गांव में जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा..

इस जन-जागरण अभियान में झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य सलोनी टोपनो, जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी, संगठन सचिव देवानंद भारद्वाज, वरिष्ठ नेता रामनाथ चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फजायल अहमद, कमरुद्दीन अंसारी और सरोज अंसारी समेत पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे..

यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयास से मनोहरपुर में टाटानगर–एर्नाकुलम का ठहराव

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य