न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 48 नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर जेएमएम केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर अपनी जीत का दावा किया है. नगर निकाय चुनाव भले दलगत आधार कर नहीं हो लेकिन सभी पार्टियां इसमें अपने अपने प्रत्याशियों को समर्थन दे रही है और इस बार शहरी वोटो को लेकर बीजेपी का मिथक भी इस चुनाव में टूट जाएगा.
चुनाव प्रचार खत्म होने के बावजूद बाबूलाल मरांडी के गिरिडीह में होने पर सवाल खड़ा करते हुए जेएमएम ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल को निशाने पर लिया. गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद रात 8 बजे 200 लोगों के साथ होटल में मटन भात खाने की बात के जिक्र के साथ, कहा कि वहां खुलेआम पैसे बाटे जा रहे थे. गिरिडीह के निवासी न होने के बाद भी वो वहां क्यों रहे सवाल है.
पलामू में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जिस तरह का विज्ञापन दिया उससे लगता है बीजेपी न सिर्फ धर्म बल्कि अब जाति की भी राजनीति में उतर गई है. वही इसके साथ ही जेएमएम ने दावा किया कि इस बार के नगर निकाय चुनाव में पार्टी मेयर और अध्यक्ष पद के 50 प्रतिशत सीट पर जीत हासिल करेगी. वही बीजेपी द्वारा चुनाव को लेकर जाहिर की जा रही आशंका पर सुप्रियो ने कहा चुनाव की प्रक्रिया सेना के हवाले कर देना चाहिए था.
यह भी पढ़ें: खेलगांव में हुए आशिफ अंसारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के पति ने दोस्त के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम