राष्ट्रीय स्तर पर चमकी झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत, महिला हितैषी पंचायत श्रेणी में देश में दूसरा स्थान

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत, महिला हितैषी पंचायत श्रेणी में देश में दूसरा स्थान

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत महिला हितैषी पंचायत श्रेणी में देश में दूसरा स्थान

न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क:
पाकुड़ जिले की झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत ने महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है. पंचायत को 'महिला हितैषी पंचायत' श्रेणी में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है. इस उपलब्धि के लिए पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित सम्मान केंद्रीय पंचायती राज मंत्री Rajiv Ranjan Singh तथा पंचायती राज राज्य मंत्री S. P. Singh Baghel द्वारा प्रदान किया गया.

पुरस्कार समारोह में झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत की ओर से जिला परिषद अध्यक्ष Khristmuni Hembrom, उप विकास आयुक्त Arvind Kumar Lal, जिला परिषद उपाध्यक्ष Ashok Kumar Bhagat, जिला पंचायत राज पदाधिकारी Preetilata Murmu, मुखिया Nargisa Sultan तथा पंचायत सचिव मो. मुस्तकिर ने सम्मान ग्रहण किया. इस अवसर पर राज्य नोडल पदाधिकारी Sajjad Majid और प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक Anand Prakash सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को यह सम्मान महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में किए गए नवाचारों, जनभागीदारी आधारित विकास कार्यों तथा पंचायत स्तर पर सुशासन की प्रभावी पहलों के लिए मिला है. पंचायत द्वारा महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने, सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया.

इस उपलब्धि पर DC Megha Bhardwaj ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंचायत की मुखिया, जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिव, ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे पाकुड़ जिले और झारखंड के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा.

DC ने कहा कि जिले की पंचायतें जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं. झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान ग्रामीण विकास और सुशासन के प्रति जिले की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जिले की पंचायतें उत्कृष्ट कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगी.

यह भी पढ़ें: बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में सनसनी

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल