Jharkhand Weather: धूप भी, तूफान भी! झारखंड में मौसम का डबल अटैक.. IMD ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: धूप भी, तूफान भी! झारखंड में मौसम का डबल अटैक.. IMD ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अप्रैल की शुरुआत में ही झारखंड का मौसम अचानक बदला हुआ नजर आ रहा हैं. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने कई रंग दिखाए हैं. दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है, लेकिन जैसे ही शाम होती है, ठंडी हवाएं और हल्की बारिश माहौल को सुहाना बना देती हैं.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के पांच जिलों- पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग और लातेहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तीन बजे के बाद मौसम तेजी से बदल सकता है और आंधी-तूफान का असर दिखने लगेगा. तेज हवाओं के कारण पेड़ों की टहनियां टूटने या गिरने जैसी घटनाएं भी हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत हैं. वहीं झारखंड के बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो रामगढ़ में सबसे ज्यादा 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में भी हल्की फुल्की बारिश हुई हैं. 

तापमान के स्तर पर भी बदलाव देखने को मिल रहा हैं. सरायकेला में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रहा. हालांकि आज बारिश और बादलों के असर से अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना हैं. पलामू, लातेहार, गढ़वा और लोहरदगा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

आमतौर पर अप्रैल के महीने में झारखंड में तेज गर्मी और उमस देखने को मिलती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं. पिछले साल जहां अप्रैल में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा था, वहीं इस बार बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को काफी हद तक सुहाना बना दिया हैं. यही वजह है कि लोग अब दिन की बजाय शाम के समय बाहर निकलना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों तक झारखंड में इसी तरह का मौसम बना रह सकता हैं. 

यह भी पढ़े: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने रिजवान अहमद नाम के ISIS आतंकी को किया गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य