Jharkhand Weather: कहीं तपिश तो कहीं राहत की फुहार, राज्य में दिख रहा 'मिक्स वेदर' का असर

Jharkhand Weather: कहीं तपिश तो कहीं राहत की फुहार, राज्य में दिख रहा 'मिक्स वेदर' का असर

jharkhand weather कहीं तपिश तो कहीं राहत की फुहार राज्य में दिख रहा मिक्स वेदर का असर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली हैं. आज शनिवार को राज्य में एक साथ दो तरह के मौसम का असर देखने को मिल रहा है, जहां एक ओर पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं दूसरी ओर रांची समेत कई जिलों में बादल, बारिश और तेज हवाएं राहत लेकर आ सकती हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हैं. दिन के समय कई इलाकों में गर्म हवाएं (लू) चलने का भी अनुमान है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत हैं.

इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी
पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे जिलों में आज सूरज के तेवर काफी तीखे रहेंगे. यहां दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता हैं.

रांची समेत इन जिलों में बारिश के आसार
रांची के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मौसम राहत भरा हो सकता हैं. रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन जिलों में बारोश होगी, वहां तेज हवाएं चल सकत है और वज्रपात का खतरा बना रहेगा. 

1 मई को भी सक्रिय रहा था मौसम
बीते दिन यानी 1 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहा. रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. इस बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट भी देखी गई. 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोम और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण झारखंड में यह बदलाव देखा जा रहा हैं. यही वजह है कि दिन में गर्मी और शाम को बारिश का सिलसिला जारी हैं. कुल मिलकर कुछ दिनों तक झारखंड में ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना रहेगा. दिन में गर्मी का असर रहेगा जबकि शाम या रात के समय कुछ इलाकों में बारिश हो सकती हैं.

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल की 15 बूथों पर फिर से होगा मतदान, मगराहाट की 11 और डायमंड हार्बर की चार बूथों पर फिर लगेंगी कतारें
 
संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए