Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

झारखंड मौसम

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

jharkhand weather रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में मानसून सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण कई जिलों में 20 जुलाई तक तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभवना है. आज 17 जुलाई को राजधानी रांची समेत कई जगहों पर बारिश की संभवना बनी हुई है. पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, निकटवर्ती मध्य क्षेत्र खूंटी और गुमला में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है. भारी बारिश की आशंका देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार कल 18 जुलाई को राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और लातेहार-चतरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के समेत कई अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार यहां सर्वाधिक बारिश 66.0 एमएम दर्ज की गयी. कल पाकुड़ में सर्वाधिक तापमान  36.3 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में सबसे कम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 खिताब की विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया ने की मुलाकात
 
संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई