Jharkhand Weather: जनवरी में ‘हिल स्टेशन’ बना झारखंड! ओस भी जमकर बनी बर्फ, खूंटी में पारा 2.1 डिग्री तक पहुंचा

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: जनवरी में ‘हिल स्टेशन’ बना झारखंड! ओस भी जमकर बनी बर्फ, खूंटी में पारा 2.1 डिग्री तक पहुंचा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में हैं. ठंड ने इस कदर जोर पकड़ा है कि ओस की बूंदें भी बर्फ में तब्दील हो रही हैं. कई इलाकों में दिनभर धुंध छाई रही, वहीं कर्कश धूप भी लोगों को राहत देने में नाकाम साबित हो रही हैं. बर्फीली हवाओं के कारण धूप में बैठना तक मुश्किल हो गया हैं. कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर हीटर का सहारा ले रहे हैं. सुबह और शाम ही नहीं, दोपहर में भी ठिठुरन बनी हुई हैं. यह हालात सिर्फ एक-दो जिलों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे राज्य में देखने को मिल रहे हैं.

मकर संक्रांति तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में यह ठंड मकर संक्रांति तक बनी रहेगी. न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि इसमें 2 डिग्री तक और गिरावट की आशंका हैं. हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड तक पहुंच रहा है, जिससे ठंडी और नम हवाएं राज्य में प्रवेश कर रही हैं.

खूंटी सबसे ठंडा, ओस जमी बर्फ बनकर
पूरे झारखंड में सबसे कम तापमान खूंटी में 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं. मुरहू इलाके में सुबह-सुबह घास और वाहनों पर बर्फ की पतली परत नजर आई. हालांकि दिन में धूप निकली, लेकिन हवा में नमी और ठंड बरकरार रही.

सभी जिलों में शीतलहर का असर
रांची, गुमला, लोहरदगा और लातेहार समेत लगभग सभी जिलों में सुबह, दोपहर और शाम बर्फीली हवाएं चलती रही. ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी दिख रहा है, रांची के रिम्स अस्पताल में ठंड से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं. मौसम विभाग ने लगातार अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी हैं.

यह भी पढ़े: पश्चिम सिंहभूम में लगातार हो रहे हाथियों के आक्रमण से जिले वासियों को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने उठाए ऐतिहातन कदम 
 
संबंधित सामग्री

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

मुंगेर: PM मोदी पर आपत्तिजनक FB पोस्ट पड़ा भारी, RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर गिरफ्तार

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को भारी पड़ गया। 

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.