न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में ब्लड की समस्या से जल्द निजात मिलेगा. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने MS Science कंपनी के साथ MOU किया है. अब कॉल के जरिए मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी. इस व्यवस्था से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सुविधा मिलेगी. ब्लड की जरूरत होने पर मरीज/परिजन कॉल कर मांग कर सकेंगे.
रांची में बनाया जाएगा कंपनी का कमांड सेंटर
कंपनी ब्लड कलेक्शन से लेकर स्टोरेज और उपलब्ध कराने का काम करेगी. इसको लेकर विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा. रांची में कंपनी का कमांड सेंटर बनाया जाएगा. कॉल करने के 4 घंटे के अंदर ब्लड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. करीब 90 दिनों बाद राज्य में यह व्यवस्था शुरू होगी.
ब्लड की परेशानी दूर करने वाला झारखंड पहला राज्य होगा: इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि ब्लड की परेशानी दूर करने वाला झारखंड पहला राज्य होगा. MS Science कंपनी ब्लड लेने से लेकर मरीज तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया संभालेगी. प्रति यूनिट ब्लड पर होने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री Hemant Soren से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल Bernard Lynch ने की मुलाकात