न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व CM रघुवर दास ने JSSC परीक्षा स्थगित होने पर हेमंत सरकार को घेरा और कहा कि धिक्कार है झारखंड सरकार पर! रात के अंधेरे में चोरी छिपे अचानक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर एक बार फिर छात्रों के साथ धोखाधड़ी की है हेमंत सरकार ने. उसके बाद उन्होंने कहा कि छात्रों की आयु बढ़ती जा रही है और यह निर्लज्ज सरकार एक परीक्षा भी सही तरीके से नहीं ले पा रही है. उन्होंने फिर कहा कि झारखंड के युवा इस निक्कमी सरकार को सबक सिखायेंगे.
यह भी पढ़े: सुकन्या समृद्धि के नाम पर 150 करोड़ की हेरा-फेरी, 15000 लोगों को ठगने वाला सरकारी शिक्षक देहरादून से गिरफ्तार