नगर निकाय चुनाव 2026: आज थमेगा प्रचार का शोर, कल बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

By : News11 Bharat
नगर निकाय चुनाव 2026: आज थमेगा प्रचार का शोर, कल बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर हैं. शुक्रवार को राजधानी रांची सहित विभिन्न जिलों में मेयर और वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों ने आखिरी दिन तक जोरदार प्रचार किया. सुबह से देर शाम तक बाइक रैली, पदयात्रा और नुक्कड़ सभाओं के जरिए प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की. शहर की सरकार बनाने की होड़ में उम्मीदवारों ने सांसदों और विधायकों के साथ मिलकर कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. समर्थकों की भीड़ और नारों के बीच प्रत्याशी अपनी प्राथमिकताएं और विकास योजनाएं गिनाते नजर आए. शनिवार शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा.

राज्य के 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में 23 फरवरी को मतदान होगा. इसके लिए कुल 4304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा. कुल 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 542 मेयर/अध्यक्ष तथा 5569 वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. 22 फरवरी को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है और संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. अब नजरें 23 फरवरी पर टिकी है, जब मतदाता शहर की सरकार चुनने के लिए वोटिंग करेंगे.

यह भी पढ़े: अब होली पर घर जाना होगा आसान, पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, बुकिंग शुरू

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य