झारखंड शराब घोटाला: ACB की FIR के आधार पर ED ने ECIR दर्ज किया

By : Admin
झारखंड शराब घोटाला: ACB की FIR के आधार पर ED ने ECIR दर्ज किया

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के चर्चित शराब घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अपने हाथ में ले ली हैं. एसीबी द्वारा दर्ज कांड संख्या 9/2025 के आधार पर ED ने इस मामले में ECIR नंबर 10/2025 दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं.

जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की मिली अनुमति
ECIR दर्ज होने के बाद ED ने रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में आवेदन देकर ACB द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की इजाजत मांगी थी. कोर्ट ने एजेंसी को जेल में बंद सभी आरोपियों से पूछताछ करने और उनका बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी हैं. गौरतलब है कि प्रारंभिक जांच के बाद ACB ने मई 2025 में इस घोटाले में FIR दर्ज की थी. इस मामले में वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह, विनय सिंह समेत 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. FIR के बाद ACB ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था.

अब तक एक दर्जन से अधिक गिरफ्तारी
ACB अब तक इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से कई को जमानत भी मिल चुकी हैं. एजेंसी अभी भी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं. इसी बीच ED के जांच में शामिल होने से यह मामला और अधिक महत्वपूर्ण और जटिल होता दिखाई दे रहा हैं.

यह भी पढ़े: CGO ने HEC बंद करने की अनुशंसा, वित्त मंत्रालय ने मांगी अपडेटेड रिपोर्ट
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य