झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली नहीं बनाने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली नहीं बनाने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली नहीं बनाने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली नहीं बनाने को लेकर दायर अवमानना याचिका की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव कोर्ट में सशरीर उपस्थित रहे. राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि पंचायती राज विभाग ने पेसा नियमावली को कैबिनेट कोऑर्डिनेशन कमेटी के पास भेजा था. कमेटी ने कुछ त्रुटियां बताई थी, जिन्हें दूर कर एक सप्ताह के भीतर नियमावली फिर से कमेटी को भेजी जाएगी. कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह का समय देते हुए मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा.

सुनवाई में यह भी बताया गया कि कोर्ट ने 29 जुलाई 2024 को आदेश पारित कर राज्य सरकार को पेसा नियमावली लागू करने के लिए दो माह का समय दिया था, लेकिन अब तक नियमावली लागू नहीं हुई हैं. कोर्ट ने निर्देश दिया कि पेसा नियमावली लागू करने में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जाए. अदालत में यह याचिका आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दायर की गई थी.

यह भी पढ़े: 26 हजार कफ सीरप की बोतलें जब्त, CID जांच अधूरी, इस बीच हाईकोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
 
संबंधित सामग्री

चांडिल के चिलगु एनएच-33 के अधूरे पुल का MLA सविता महतो ने सदन के शून्यकाल में उठाया सवाल, अविलंब निर्माण की मांग

झारखंड

चांडिल के चिलगु एनएच-33 के अधूरे पुल का MLA सविता महतो ने सदन के शून्यकाल में उठाया सवाल, अविलंब निर्माण की मांग

2017 बैच के IPS विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

झारखंड

2017 बैच के IPS विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

सेवइयां दुकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, शहीद चौक बना रणक्षेत्र; प्रशासन की सख्ती और शांति पहल से टला बड़ा संकट

झारखंड

सेवइयां दुकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, शहीद चौक बना रणक्षेत्र; प्रशासन की सख्ती और शांति पहल से टला बड़ा संकट

बहरागोड़ा सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन घायल, माटिहाना फ्लाईओवर के समीप हुई दुर्घटना

झारखंड

बहरागोड़ा सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन घायल, माटिहाना फ्लाईओवर के समीप हुई दुर्घटना

शहर में गुंडों के सहारे शासन करना चाहते लोग - रघुवर दास

झारखंड

शहर में गुंडों के सहारे शासन करना चाहते लोग - रघुवर दास

अरुणा शंकर का बनाया गया मरीन ड्राइव झारखंड का रोल मॉडल बना