मंईयां सम्मान राशि

रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार का बहनों को उपहार, अगस्त महीने की मंईयां सम्मान राशि का भुगतान

रांची जिला में 03 लाख 95 हजार 692 लाभुकों के बैंक खाते में आधार बेस्ड भुगतान

By : Ark Sahuliyar
रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार का बहनों को उपहार, अगस्त महीने की मंईयां सम्मान राशि का भुगतान

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार द्वारा बहनों को उपहार दिया गया है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) अंतर्गत रांची जिले की 03 लाख 95 हज़ार 692 लाभुकों के बैंक खातों में माह अगस्त 2026 की सम्मान राशि (₹2,500 प्रत्येक लाभुक) का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है. योजना के तहत लाभुकों के खातों में कुल ₹98 करोड़  92 लाख 30 हजार की राशि हस्तांतरित की गई है.

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है :-

1. अनगड़ा    - 16,796
2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,406
3. बेड़ो -     20,620
4. बुंडू     - 8,591
5. बुंडू नगर पंचायत     - 3,566
6. बुढ़मू - 17,841
7. चान्हो -     19,374
8.     हेहल शहरी क्षेत्र -    16,376
9.     कांके    - 31,620
10.     कांके शहरी क्षेत्र     - 1,290
11. खलारी -    9,632
12.     लापुंग    - 11,866
13.     मांडर -     23,008
14.     नगड़ी     - 18,345
15. नगड़ी शहरी क्षेत्र -     8,244
16.     नामकुम     - 18,071
17.     नामकुम शहरी क्षेत्र - 9,571
18.     ओरमांझी -     17,898
19.     राहे    - 9,551
20.     रातू -    20,427
21.  सिल्ली -     21,335
22.     सोनाहातू -     13,114
23.     तमाड़ -    18,832
24.     टाउन अर्बन -     26,042
25. इटकी - 10152
26. बड़गाईं शहरी क्षेत्र - 10124

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. रांची जिले में योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े. लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है. 

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.