न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पारित किये गए हैं.
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- रांची में बनेगा नया पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन, 97 करोड़ की मंजूरी
- झारखंड निजी सुरक्षा क्षेत्र में चलने वाले एजेंसियों के संचालन नियमावली में संशोधन
- वन स्टॉप योजना के तहत चार नए सेंटर खुलेंगे
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मियों के भत्ते ने वृद्धि
- झारखंड सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया 2025 को मंजूरी
- राज्य के पांच जिलों में NDPS थाने खुलेंगे
- नेतरहाट के तर्ज पर बोकारो में आवासीय विद्यालय के लिए 116 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति
- Mgm में हुए दुर्घटना के वक्त घायल हुए व्यक्ति को पचास हजार मृतकों के परिवार को पांच लाख
- साहबगंज जलापूर्ति योजना के लिए 68 करोड़
- वित्त आयोग के प्रतिवेदन पर कैबिनेट की स्वीकृति
- सहायक पुलिस कर्मियों के सेवा विस्तार को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया
- सारंडा वन प्रमंडल के आरक्षित वनों के 575 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर के गठन को मंजूरी
खबर अपडेट की जा रही है...