Jharkhand Board Exam 2026: आज से शुरू हुई मैट्रिक-इंटर परीक्षा, 7.58 लाख छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

By : Mansi Kumari
Jharkhand Board Exam 2026: आज से शुरू हुई मैट्रिक-इंटर परीक्षा, 7.58 लाख छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा मंगलवार से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं. मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी तक चलेगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी. इस साल राज्यभर से कुल 7,58,182 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 4,23,861 मैट्रिक और 3,34,321 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं.

इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय का दबदबा नजर आ रहा है, कुल परीक्षार्थियों में 63 प्रतिशत से अधिक छात्र कला संकाय से हैं. रांची जिले से मैट्रिक में 32,723 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में रांची जिले से कुल 3,24,321 छात्र शामिल होंगे.

परीक्षा का समय और पाली
इस बार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं.

  • पहली पाली में मैट्रिक परीक्षा होगी (9.45 बजे से 1.00 बजे तक)
  • दूसरी पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित होगी (2.00 बजे से 5.15 बजे तक)

पहले दिन मैट्रिक में आईआईटी और वोकेशनल विषयों की परीक्षा होगी, जबकि इंटरमीडिएट में तीनों संकायों के लिए केवल वोकेशनल विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने और प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा.

परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता पर जोर
JAC ने सभी नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो. परिषद ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, फर्जी प्रश्नपत्र या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फर्जी प्रश्नपत्र और सोशल मीडिया चेतावनी
कई असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर पुराने या फर्जी प्रश्नपत्र असली बताकर वायरल कर रहे हैं. JAC ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ IT एक्ट 2000 और भारतीय दंड संहिता के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. दोषियों के सोशल मीडिया चैनल या ग्रुप बंद कराए जाएंगे और उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे.

परीक्षा केंद्रों की संख्या

  • मैट्रिक परीक्षा: 1,232 परीक्षा केंद्र
  • इंटरमीडिएट परीक्षा: 757 परीक्षा केंद्र

JAC ने आम लोगों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें. साथ ही परिषद ने परीक्षार्थियों की मदद के लिए टॉल फ्री नंबर भी जारी किया हैं.

यह भी पढ़े: सहमति से बने रिश्ते के टूटने को अपराध नहीं कहा जा सकता, शादी के वादे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य