वारदात

मोहननगर के ओड़िया बैरेक में बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात व 20 हजार नकद चोरी

मुकेश की पत्नी मायके गई हुई थी और वह स्वयं एक निजी कंपनी में रात्रि पाली में ड्यूटी करने गए थे. इसी दौरान हुई वारदात

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मोहननगर के ओड़िया बैरेक में बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात व 20 हजार नकद चोरी

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   मोहन नगर स्थित ओड़िया बैरेक में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला, जब गृहस्वामी मुकेश कुमार साहू उर्फ छोटू रात्रि ड्यूटी से घर लौटे. घर का दरवाजा और अंदर रखे गोदरेज का ताला टूटा हुआ था, जबकि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. बताया गया कि मुकेश की पत्नी मायके गई हुई थी और वह स्वयं एक निजी कंपनी में रात्रि पाली में ड्यूटी करने गए थे. इसी दौरान घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हुए. चोरों ने दरवाजा तोड़ने के बाद गोदरेज को तोड़ा और उसमें रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए. मुकेश के अनुसार चोरी गए सामान में कान के आभूषण, गले का सेट, पायल, मंगलसूत्र, मांग टीका समेत अन्य जेवरात शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई गई है. इसके अलावा करीब 20 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मुकेश ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी और बाद में खलारी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी. चोरी की घटना के बाद ओड़िया बैरेक क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. 

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला मुख्यालय के जुड़वानिया शिव मंदिर में चोरी, वारदात CCTV में हुई कैद

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.