भरनो प्रखंड के बड़ा तूरीअम्बा गांव में धूमधाम से मना जेठ जतरा, विधायक ने चबूतरा निर्माण की घोषणा की

भरनो प्रखंड के बड़ा तूरीअम्बा गांव में धूमधाम से मना जेठ जतरा, विधायक ने चबूतरा निर्माण की घोषणा की

भरनो प्रखंड के बड़ा तूरीअम्बा गांव में धूमधाम से मना जेठ जतरा विधायक ने चबूतरा निर्माण की घोषणा की

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
प्रखंड क्षेत्र के बड़ा तूरीअम्बा गांव में रविवार की देर शाम को जेठ जतरा सह रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो शामिल हुए,जिनका जतरा समिति की ओर से पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया.साथ ही मंच पर अतिथियों को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

मौके पर विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तूरीअम्बा में जेठ जतरा का आयोजन हमारी समृद्ध परंपरा,कला और संस्कृति को जीवित रखने का सराहनीय प्रयास है.उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं.इस दौरान उन्होंने जतरा स्थल पर एक चबूतरा निर्माण कराने की घोषणा भी की,जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.जतरा के दौरान विभिन्न गांवों से आए खोडहा दलों ने पारंपरिक गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी.कार्यक्रम के अंत में कमिटी की ओर सभी खोडहा दल के सदस्यों को सम्मानित किया गया.

वहीं, आयोजित रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया जहां दर्शक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए.इस मौके पर मुखिया विनीता एक्का, विपिन उरांव, उप मुखिया ललकू उरांव, अभिषेक लकड़ा, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मनी देवी, जुगल उरांव,पंचायत समिति सदस्य बिरसा उरांव सहित जतरा समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न उरांव, विनय उरांव, सोमरा उरांव, बबलू उरांव, शंकर उरांव, जटू उरांव, करमचंद उरांव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.कार्यक्रम के सफल आयोजन में जतरा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की अहम भूमिका रही,जिन्होंने मिलकर इस पारंपरिक आयोजन को भव्य रूप दिया.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में शहरी क्षेत्र में ट्रकों की हाई स्पीड बनने लगी खतरा, बाल बाल बचे दो स्कूली छात्र

संबंधित सामग्री

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

झारखंड

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

झारखंड

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

झारखंड

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

आसनसोल के रेलपार इलाके में बवाल, पुलिस फाड़ी पर हमला.. भारी पुलिस बल तैनात

देश-विदेश

आसनसोल के रेलपार इलाके में बवाल, पुलिस फाड़ी पर हमला.. भारी पुलिस बल तैनात

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग