पलामू: कल रात हुई हत्या के विरोध में जपला-छतरपुर मुख्य सड़क जाम, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

सड़क जाम

पलामू: कल रात हुई हत्या के विरोध में जपला-छतरपुर मुख्य सड़क जाम, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

लोगों का आरोप है कि करीब 12 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक एक भी अपराधी को खोज नहीं पाई है.

पलामू कल रात हुई हत्या के विरोध में जपला-छतरपुर मुख्य सड़क जाम अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग 

न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
शहर के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास जपला छतरपुर मुख्य सड़क को लोगों ने जाम कर दिया है. कल बुधवार रात करीब  8:30 बजे 32 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह उर्फ़ छोटू सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और अपराधी बाइक से फरार हो गए. इसी घटना के विरोध में लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया है. लोगों का आरोप है कि करीब 12 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक एक भी अपराधी को खोज नहीं पाई है. जाम कर रहे लोग अपराधियों की जल्द गिफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए  हैं. 

इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हुसैनाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छोटू सिंह कल शाम किसी काम से स्कार्पियो से  पूरेन्द्र बीघा जपला दंगवार रोड गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक में सवार होकर मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें: अपात्र राशन कार्डधारियों को आखिरी मौका! खुद नाम कटवाएं, वरना होगी वसूली

संबंधित सामग्री

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प